फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संदीप के परिजन बोले, मिल रही धमकी, शूटरों को पकड़े पुलिस

संदीप के परिजन बोले, मिल रही धमकी, शूटरों को पकड़े पुलिस

Sun, 08 Jul 2018 11:46 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
संदीप के परिजन बोले, मिल रही धमकी, शूटरों को पकड़े पुलिस
संदीप के परिजन
फिरोजाबाद। आरएसएस के महानगर पर्यावरण प्रमुख संदीप शर्मा की हत्या के खुलासे के बाद अब उनके परिजनों को धमकी मिल रही है। उनकी मां और भाई का कहना है कि हत्यारोपी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दिलवा रहे हैं। उन्होंने शूटरों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन


आरएसएस के महानगर पर्यावरण प्रमुख संदीप शर्मा के भाई आनंद शर्मा, मां मनोरमा देवी शर्मा और पत्नी रानी देवी ने पत्रकार वार्ता कर अपनी बात रखी। आनंद शर्मा ने कहा कि मेरे भाई संदीप की हत्या पवन उपाध्याय ने शूटरों के माध्यम से कराई है। पुलिस के पास इसके पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने कहा कि मेरे सामने पवन ने पुलिस के समक्ष हत्या किया जाना कबूल किया है।
विज्ञापन


पवन के जेल जाने के बाद सीधे नहीं बल्कि इधर-उधर से मुझे और मेरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी जा रही है। अभी एक ही मारा गया है, जेल से छूटने के बाद पूरे परिवार को सबक सिखाने जैसी धमकी मिल रही है। उनकी मां मनोरमा देवी ने कहा कि मैं गरीब हूं, लेकिन मैं चाहती हूं कि जिसने मेरे बेटे संदीप की हत्या की उनको फांसी की सजा दी जाए। मृतक संदीप की पत्नी रानी देवी ने कहा कि पुलिस व प्रशासन से मुझे और मेरे परिवार को न्याय चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
आरएसएस के महानगर पर्यावरण प्रमुख संदीप शर्मा की हत्या होने के बाद परिवार को सुरक्षा के लिहाज से दयालनगर स्थित आवास के बाहर दो सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए हैं। इनकी तैनाती दिन-रात रहती है। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed