{"_id":"5b37c89b4f1c1bf36e8bab3d","slug":"153038249111-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का करंट लगने से भेलपुरी विक्रेता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का करंट लगने से भेलपुरी विक्रेता की मौत
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से भेलपुरी विक्रेता की मौत
परिजन उपचार को ले गए जिला अस्पताल, चिकित्सक के घोषित किया मृत
रामलीला चौराहे पर भेलपुरी की ठेल लगाता था मृतक, परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के कबीर नगर खेड़ा में बिजली का तार लगाते समय करंट लगने से भेलपुरी विक्रेता गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को ले गए। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के कबीरनगर खेड़ा निवासी चंद्रपाल (45) पुत्र मोहनलाल रामलीला चौराहे के समीप भेलपुरी की ठेल लगाता था। शनिवार सुबह वह घर पर बिजली का तार लगा रहा था। तभी करंट लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी पर परिजन आनन-फानन में चंद्रपाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनिल कुमार ने कहा कि कबीर नगर ख्रेड़ा में बिजली का करंट के लगने से मौत की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।