फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   31 घंटे तक चली पंचायत, वर पक्ष ने किया कन्या पक्ष को खर्चे का भुगतान

31 घंटे तक चली पंचायत, वर पक्ष ने किया कन्या पक्ष को खर्चे का भुगतान

Sat, 30 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
31 घंटे चली पंचायत, वर पक्ष ने किया खर्चे का भुगतान
विज्ञापन

नगला हरीसिंह में मंडप से भाग खड़ा हुआ था दूल्हा, थाने में चली पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
जसराना। थाना जसराना के गांव नगला हरीसिंह से मंडप के दौरान दूल्हा भागने के मामले में दोनों पक्षों में थाने में सुलह हो गई है। 30 घंटे से अधिक समय तक पंचायत होने के बाद वर पक्ष द्वारा कन्या पक्ष के खर्चे का भुगतान एवं कन्या पक्ष द्वारा वर पक्ष का चढ़ावा लौटाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

नगला हरीसिंह निवासी डोरीलाल की पुत्री की बरात थाना नारखी के गांव आसलपुर से 28 जून की शाम को आई थी। परिवार में शादी की रस्मों के दौरान मंगल गान चल रहे थे। इस दौरान बरातियों का जोरदार स्वागत किया गया। 29 जून की सुबह मंडप की रस्म के दौरान दूल्हा शशिकांत पुत्र कायम सिंह दोस्तों के साथ फरार हो गया। दूल्हे के गायब होने की सूचना से दुल्हन के परिजनों में हड़कंप मच गया। वर पक्ष के साथ कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे को तलाशने का प्रयास किया लेकिन दूल्हे को कोई पता नहीं लगा। कन्या पक्ष ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया। थाने में शुक्रवार को दोनों पक्षों में पंचायत शुरू हुई। शनिवार तक चली पंचायत में तय हुआ कि कन्या पक्ष का खर्चा वर पक्ष को देना होगा। वहीं वर पक्ष द्वारा दिए गए सामान को कन्या पक्ष लौटाएगा। थाने में दोनों पक्षों में वार्ता होने के साथ राजीनामा लिखकर दे दिया। वहीं शादी न होने पर दुल्हन आज भी मेंहदी लगाए उदास बैठी रही। लोगों की एक गलती से उसका सपना टूट गया। कन्या के पिता ने कहा कि अब पुत्री के लिए किसी अच्छे घर एवं वर की तलाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed