फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, महिला और युवती की मौत

बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, महिला और युवती की मौत

Fri, 09 Mar 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, महिला और युवती की मौत
मृतक साइमा फाइल फोटो
मैनपुरी/भोगांव। गांव परतापुर के पास गुरुवार देर शाम छिबरामऊ से घर लौट रहे करहल क्षेत्र निवासी बाइक सवारों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार महिला और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हालत में युवक ने मार्ग से गुजर रही एक एंबुलेंस से शवों को जिला अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के पटेल नगर निवासी सलीम कई वर्षों से पत्नी रजिया के साथ थाना करहल क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा में किराए पर रह रहे हैं। गुरुवार को वह पत्नी रजिया (34) और भाई की साली साइमा (25) के साथ छिबरामऊ दरगाह पर चादर चढ़ाने गए थे। शाम को लौटते समय भोगांव क्षेत्र में गांव परतापुर के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसे में रजिया और साइमा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सलीम घायल हो गए। करीब 10 मिनट तक कोई सहायता न मिलने के बाद सलीम ने मार्ग से गुजर रही एक एंबुलेंस को रोक कर साइमा और रजिया को साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया उधर जानकारी होने के बाद मृतक के परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह बाद होना था साइमा का निकाह
मैनपुरी/भोगांव। गांव परतापुर के समीप हुए सड़क हादसे में मृत 25 वर्षीय साइमा का निकाह करहल क्षेत्र में तय हो गया था। चार माह में उसका निकाह होना था। हादसे में उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर मिलने बाद सांत्वना देने वालों की भीड़ जुट रही है।


चार बच्चों को छोड़ गई रजिया
मैनपुरी/भोगांव। सड़क हादसे में जान गवाने वाली रजिया की शादी वर्ष 2002 में सलीम के साथ हुई थी। परिवार की हालत भी ज्यादा अच्छी नहीं है, पति राजमिस्त्री का काम करता है। मृतका अपने पीछे चार बच्चे आठ वर्षीय सोहेल, छह वर्षीय खुशनुमा, चार वर्षीय शिफा और दो वर्षीय इरफान छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed