{"_id":"5ae327ba4f1c1b76098b6b51","slug":"151524836282-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करहल में हुई डकैती का 14 दिन बाद भी नहीं हो सका खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करहल में हुई डकैती का 14 दिन बाद भी नहीं हो सका खुलासा
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस डकैती कांड का खुलासा नहीं कर सकी है। विभिन्न स्थानों से करीब एक सैकड़ा से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की चुकी है। वहीं लगातार दबिश का सिलसिला भी जारी है। आईजी और एडीजी निरीक्षण कर जल्द खुलासा किए जाने के निर्देश दे चुके हैं। बावजूद इसके अभी खुलासे की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
थाना करहल क्षेत्र में नदी किनारे स्थित गांव खुजरिया में 14 अप्रैल की रात करीब दो बजे असलाह और सरिया, डंडों से लैस कच्छा बनियाधारी गैंग के छह-सात सदस्यों ने पंकज यादव के घर में डकैती की वारदात को अंजाम देकर लाखों की नकदी व आभूषण लूट लिए थे। पंकज और उसकी पत्नी को मारपीट कर अधमरा कर दिया था। वहीं दो अन्य घरों में भी वारदात को अंजाम दिया था।
डकैती के दौरान मारपीट में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना के बाद एसपी राजेश एस, एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए थे। वहीं आईजी राजा श्रीवास्तव और एडीजी अजय आनंद ने भी निरीक्षण कर पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की दबिश का सिलसिला लगातार जारी है।