{"_id":"597395c54f1c1b330d8b475d","slug":"151500747205-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस वाहनों को सस्ते में दिलवाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिस वाहनों को सस्ते में दिलवाने के नाम पर ठगी
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थानों में खडे़ लावारिस वाहनों को सस्ते में दिलवाने के नाम पर एटा और मैनपुरी के दो शातिरों ने कई लोगों से लाखों की ठगी कर ली। एक आरोपी ने खुद को एसओजी का सिपाही भी बताता था। शनिवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग सस्ते वाहनों के चक्कर में लाखों की ठगी का शिकार हो गए। ज्योंति तिराहा निवासी पंकज का संपर्क कुछ दिनों पूर्व एटा के थाना अलीगंज निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुआ वह खुद को एसओजी टीम का सिपाही बताता था। उसने अपने ममेरे भाई जो कि आगरा रोड का रहने वाला है उससे संपर्क कराया। वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों से थानों में खडे़ वाहनों को सस्ते में दिलाने के नाम पर करीब 2.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। सभी को कुरावली और बिछवां लेकर जाकर वाहनों को दिखाया गया। मगर जब कई दिनों तक वाहन नहीं मिले तो ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे। तो आजकल कह कर टरकाने लगे। आरोपी अब धमकी दे रहे हैं।
शनिवार को थाना कोतवाली पहुंचे पीड़ित बंटू, दुर्वेश, प्रवीन, विनय कुमार, उदय प्रकाश, निर्भय प्रताप, अंशू आदि ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।