फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हादसे में मौत के बाद तीन घंटे हाईवे जाम

हादसे में मौत के बाद तीन घंटे हाईवे जाम

Sun, 02 Jul 2017 11:29 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मौत के बाद तीन घंटे हाईवे जाम
हादसे के बाद जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नौरमई (मैनपुरी)। क्षेत्र से निकलने वाले आगरा-इटावा एनएच-2 पर स्थित गांव मीठेपुर में रविवार सुबह बाइक सवार को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सौ मीटर तक घिसटता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने भाग रहे चालक और कार को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बाद में लोगों ने हंगामा करते राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग तीन घंटे बाद सीओ के समझाने पर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला खुशाल निवासी अवनीश यादव (30) पुत्र राकेश चंद यादव रविवार सुबह 9:45 बजे मीठेपुर से बीज लेकर बाइक से घर लौट रहा था। सोनी टेंट हाउस के सामने सड़क पार करने के लिए किनारे खड़ा था। तभी आगरा की तरफ से तेजगति से आ रही कार ने उसमें टक्कर मार दी। कार में मथुरा वृंदावन के कठिया आश्रम के साधुओं की एक टोली बाबा लाडलीदास के नेतृत्व में गुरु महाराज के आश्रम पर नौ जुलाई, गुरु पूर्णिमा को होने जा रहे भंडारे में भाग लेने के लिए कोलकाता जा रही थी।
विज्ञापन


हादसे में सवार बाइक समेत सौ मीटर से अधिक दूर तक युवक घिसटता चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारकर भाग रहे चालक और कार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची मीठेपुर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए और हाईवे पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर दोनों तरफ दो किमी लंबी लाइनों में सैकड़ों वाहन फंस गए। मौके पर पहुंचे करहल इंस्पेक्टर ने लोगों को जाम खुलवाने के लिए समझाया लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीण मौके पर तत्काल स्पीड ब्रेकर बनवाने व जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। लगभग 11 बजे मौके पर पहुंचे सीओ करहल मंगल सिंह रावत ने ग्रामीणों को समझाया और स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। इस पर लगभग तीन घंटे बाद ग्रामीण माने और जाम खोल दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अवनीश की आठ साल पहले नगला भदौरिया निवासी सत्यराम यादव की पुत्री प्रीति से विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed