फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संतों को बेहोश करने को भरत ने दाल में मिलाई थी भांग

संतों को बेहोश करने को भरत ने दाल में मिलाई थी भांग

Mon, 26 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
संतों को बेहोश करने को भरत ने दाल में मिलाई थी भांग
police
वृंदावन। आद्य वराह पीठ के महंत रामप्रवेश दास और 11 अन्य संतों को परोसी गई दाल में रसोइये भरत शर्मा ने भांग मिला दी थी। योजना सभी को बेहोश कर चोरी की वारदात को अंजाम देना था। 21 जून को पालक-मूंग की दाल में भांग मिलाई गई।
विज्ञापन


अधिक देर तक खौलाने से इस भांग ने दाल में विषाक्त पदार्थ का काम किया। दाल का स्वाद बिगड़ जाने से संतों ने थोड़ी सी ही दाल खाई, इसी से उनकी जान बची। आरोपी भरत से केवल 10,000 रुपये, कुछ चांदी के बर्तन ही बरामद कराए हैं।
विज्ञापन


बाकी सोने-चांदी के आभूषण को उसने चंबल नदी में फेंक देने की बात कही है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार भरत आश्रम से 4 लाख रुपये और लाखों का सोना-चांदी चोरी कर ले गया था। पुलिस चोरी के माल की बरामदगी के लिए भरत को लेकर वृंदावन, ओल और आगरा के फतेहपुरसीकरी में जाजऊ उसके घर भी लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोरी निवास चोरी में भी शामिल रहा भरत
बांकेबिहारी कालोनी स्थित किशोरी निवास में 16 सितंबर, 2014 में हुई लाखों की चोरी में भी भरत शर्मा शामिल रहा था। 10 लाख से अधिक नकदी, 22 तोले सोने के आभूषण, 281 चांदी के सिक्के चोरी हुए थे।


रमणरेती पुलिस चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तब किशोरी निवास के व्यवस्थापक संतोषानंद ने फतेहपुर सीकरी के थाना जाजऊ निवासी भरत शर्मा और मध्य प्रदेश के दतिया निवासी शान्तनु पुरोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संतोषानंद के अनुसार दोनों विद्यार्थी बनकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed