{"_id":"594c07ee4f1c1b8f3e8b46e4","slug":"151498154990-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव दरबाह में सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव दरबाह में सांप्रदायिक तनाव
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
जलाई झोंपड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव दरबाह में मंगलवार को एक व्यक्ति के घर में गैर संप्रदाय के लोगों द्वारा आग लगाने के बाद सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया है। आरोपी पक्ष की एक महिला को पीड़ित सात वर्ष पूर्व भगा ले गया था। मंगलवार को जब वह वापस लौटा तो महिला के पति व परिवारीजनों ने मारपीट कर घर में आग लगा दी थी।
उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के गांव दरबाह निवासी विजय कुमार मंगलवार को जब घर लौटा तो गैर संप्रदाय के लोगों ने उसके साथ मारपीट करने के साथ ही झोंपड़ी में आग लगा दी थी। उक्त मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने के बाद पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामला दो संप्रदाय के लोगों के बीच जुडा होने के चलते गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विजय कुमार करीब सात वर्ष पूर्व गांव निवासी गैर संप्रदाय की एक शादीशुदा महिला को भगा ले गया था।
इसके बाद से वह गांव नहीं लौटा। मंगलवार को जब वह घर लौटा तो महिला के पति व परिवारीजनों ने उसके साथ मारपीट करने के साथ ही झोंपड़ी में आग लगा दी। वहीं थानाध्यक्ष राजेश यादव का कहना है कि मामला मारपीट का है। विजय ने खुद ही शराब पीकर आग लगाई है। गांव में तनाव की कोई स्थिति नहीं है। पीड़ित की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।