फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विवाहिता की गला दबाकर हत्या

विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव फुलरई में दहेज में दो लाख रुपये और सोने की चेन नहीं मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। ससुरालीजन फरार हो गए। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के पति, सास, ससुर, ननद सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गलुआ निवासी कमलेश पुत्र बाबूलाल ने तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री लक्ष्मी उर्फ नीरज (22) का विवाह मक्खनपुर क्षेत्र के गांव फुलरई निवासी राहुल उर्फ योगेंद्र पुत्र गजराज सिंह के साथ जून 2015 में किया था।
विज्ञापन


ससुरालीजन दो लाख रुपये और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। लक्ष्मी का उत्पीड़न कर रहे थे। उसने कई बार मायके आकर इस बारे में बताया। अब ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर दी। ससुरालीजन धेवती को लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता कमलेश ने लक्ष्मी के पति राहुल उर्फ योगेंद्र, भाई उपेंद्र, ससुर गजराज सिंह, सास कुसुमा देवी, ननद बबिता और अनीता पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष मक्खनपुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका का शव उसके पिता ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed