फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   परिजनों को सोता छोड़ विवाहिता प्रेमी संग फुर्र, दी तहरीर

परिजनों को सोता छोड़ विवाहिता प्रेमी संग फुर्र, दी तहरीर

Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। डेढ़ माह पूर्व निकाह करके आई विवाहिता ससुर की मौत के तीसरे दिन ही परिवारीजनों को सोता छोड़ प्रेमी के साथ भाग गई। इसकी जानकारी परिजनों को शुक्रवार सुबह हुई। चारों तरफ तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो थाने पहुंच कर तहरीर दी।
विज्ञापन


मोहल्ला गढै़या निवासी चांद मोहम्मद मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसका निकाह डेढ़ माह पूर्व शिकोहाबाद के ही एक मोहल्ला निवासी युवती से हुआ था। छह सितंबर को उसके पिता का इंतकाल हो गया।
विज्ञापन


सात नवंबर की रात अंतिम संस्कार करके परिवारीजन और रिश्तेदार घर में सो गये। रात में ही उसकी पत्नी मौका पाकर प्रेमी के साथ भाग गई। सुबह पांच बजे जब परिवारीजन नमाज पढ़ने के लिए जागे, दुल्हन को घर में न देख सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता के गायब होने की जानकारी होते ही मोहल्ले में खलबली मच गई। परिवारीजनों के साथ मोहल्ले के लोग भी दुल्हन की तलाश में जुट गए। जब कोई सुराग नहीं लगा तो शुक्रवार सुबह परिवारीजन थाने पहुंचे। चांद ने अंकित नाम के एक युवक के खिलाफ पत्नी को बहला फुसला कर ले जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed