{"_id":"59ad9ca44f1c1b6e6a8b4aaa","slug":"15045500651915-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की हत्या कर 15 मिनट बाद खुद दी थी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों की हत्या कर 15 मिनट बाद खुद दी थी जान
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा।शारदा ने अपने चार बच्चों की हत्या कर करीब पंद्रह मिनट बाद खुद को फांसी लगाकर जान दी थी। छोटे-छोटे बच्चों का गला इतनी ताकत से दबाया कि तीन साल के विनीत और पांच साल की प्रिया के गले की हड्डी तक टूट गई। बच्चों के पेट में खाना भी मिला है, माना जा रहा है कि मरने से करीब दो घंटे पहले ही बच्चों ने खाना खाया था।
फरह ब्लाक के गांव बिरोना में देवकीनंदन की पत्नी शारदा ने अपने चार बच्चे अंजली (8), रौनक(6), प्रिया (5) और विनीत (3) की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी थी। सोमवार को पुलिस ने पांचों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के मुताबिक शारदा की मौत बच्चों की मौत से करीब पंद्रह मिनट बाद हुई।
माना जा रहा है कि बच्चों को मारकर शारदा ने कमरे में फांसी का फंदा बनाया होगा तब उस पर झूलकर उसने जान दी। पोस्टमार्टम में चारों बच्चों के पेट में खाना पची हुई अवस्था में मिला है। इससे माना जा रहा है कि मरने से दो घंटे पहले बच्चों ने खाना खाया है। चारों बच्चों की हत्या शारदा ने गला दबाकर की है।
विज्ञापन
गला भी पूरी ताकत से दबाया है। दो सबसे छोटे बच्चों की तो गले की हड्डी भी टूट गई थी। पोस्टमार्टम में शारदा के पेट में खाना नहीं मिला है। इससे माना जा रहा है कि शारदा ने खाना नहीं खाया था, वह सुबह से ही तनाव में थी।