फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हरियाणा से आ रहे युवक को ऑटो सवारों ने लूटा

हरियाणा से आ रहे युवक को ऑटो सवारों ने लूटा

Wed, 23 Aug 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा से आ रहे युवक को ऑटो सवारों ने लूटा
loot
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगर में ऑटो सवार गैंग सक्रिय है। गैंग अल सुबह आने वाली ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को ऑटो में बैठा कर लूटपाट कर फेंकने की वारदातों को अंजाम दे रहा है। मंगलवार सुबह हरियाणा से आए जसराना निवासी युवक को गैंग के सदस्यों ने लूट लिया। युवक की सूचना पर पुलिस ने ऑटो को चालक समेत दबोच लिया है।
विज्ञापन


जसराना के गांव खड़ेरिया निवासी धर्मेंद्र तोमर पुत्र श्यामपाल सिंह हरियाणा प्रांत स्थित इंडो कंपनी में गीजर बनाने का काम करता है। सोमवार को छुट्टी लेकर वो अपने घर गया था। मंगलवार सुबह कालिंद्री एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उसने घर जाने के लिए एक ऑटो में बैठ गया। आटों में पहले से ही दो सवारियां बैठी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि चालक ऑटो को लेकर प्रतापपुर चौराहे से सर्विस रोड पर पहुंचा और वहीं पर ऑटो रोक कर चालक और उसमें बैठी सवारियों ने उसकी जेब में रखे छह हजार छह सौ रुपये लूट लिए। विरोध पर धर्मेद्र को पीटा और छोड़ कर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने हंड्रेड मोबाइल पर फोन कर वारदात की सूचना दी और थाने पहुंच कर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर देकर निकल रहे युवक की ऑटो पर नजर पड़ी तो उसने तुरंत पुलिस को फोन कर ऑटो के बारे में बताया। पुलिस ने युवक की मदद से ऑटो को चालक समेत पकड़ लिया। पुलिस ऑटो चालक से अन्य लूट की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है ऑटो चालक से पूछताछ कर अन्य वारदातों को लेकर पूंछतंाछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed