{"_id":"5986149b4f1c1b62728b4696","slug":"15019593259-tundla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी को अंग्रेजी शराब बनाकर बेचने वाला दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देशी को अंग्रेजी शराब बनाकर बेचने वाला दबोचा
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। देसी शराब में नशीली गोली मिलाकर उसे अंग्रेजी शराब की बोतल में भरकर बेचने वाले को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन पेटी मिलावटी शराब भी बरामद की है।
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे पचोखरा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सूचना मिली कि गांव पवारी में अंग्रेजी शराब के ठेके के पीछे भूसे में मिलावटी शराब रखी है। थाना प्रभारी ने मौके पर छापेमारी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर भूसे से शराब की पेटियां भी बरामद कर ली।
इस दौरान आरोपी गीतम निवासी पवारी ने बताया कि वह गांव में अंग्रेजी शराब का ठेका चलाने वाले देवेन्द्र सिंह को 10 रुपये के कमीशन पर शराब बेचता है। जब शाम को देवेन्द्र का ठेका बंद हो जाता है तो वह 10 रुपये अधिक कीमत पर लोगों को शराब बेचता है। पुलिस ठेका संचालक देवेन्द्र निवासी एटा रोड की तलाश कर रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।