{"_id":"5934494d4f1c1b412c8b45d0","slug":"14965988732-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी टटलू सगरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी टटलू सगरना
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन(मथुरा)। गांव दौसेरस में छापेमारी करके पुलिस ने फरार चल रहे कई इनामी बदमाशों को दबोचा है। पकड़े गए बदमाशों में टटलू ठग गिरोह का सरगना राहुल भी है, जो पहली बार पुलिस के हत्थे लगा है। इनके बदमाशों के पास से पुलिस ने कई असलहे एवं चोरी के सामान बरामद होने का दावा किया है।
एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे की अगुवाई में कई थानों की पुलिस ने रविवार को तड़के दौसेरस में दबिश दी। गोवर्धन, बरसाना, छाता, कोसी, शेरगढ़ सहित अन्य थानों की फोर्स ने छापेमारी करके 15 बदमाशों को दबोचा। इनमें पांच इनामी बदमाश हैं।
टटलू ठगी गिरोह के जनक माने जाने वाले राहुल का चेहरा भी पहली बार पुलिस सहित आम आदमियों के सामने बेनकाब हुआ। वह मात्र 14 वर्ष की आयु से ही टटलू ठगी करने लगा था। पर, अब तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि पांच घंटे चले अभियान में बदमाशों के साथ ही करीब डेढ़ दर्जन अवैध असलहे और लूट का सामान बरामद किया है। हत्थे चढ़े बदमाशों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।