फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राज्य सेतु निगम के कर्मचारी का शव मिला, हत्या की आशंका

राज्य सेतु निगम के कर्मचारी का शव मिला, हत्या की आशंका

Wed, 27 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
राज्य सेतु निगम के कर्मचारी का शव मिला, हत्या की आशंका
फिरोजाबाद/नारखी। आगरा में तैनात राज्य सेतु निगम के कर्मचारी का शव नारखी थाना क्षेत्र के गांव असन में मिला है। मृतक का एक पैर गायब है और सिर पर चोट के निशान हैं। हत्या करके शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन


गांव असन से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क के किनारे अधेड़ का शव पड़े होने की जानकारी बदबू आने के कारण हुई। लोगों ने मौके पर जाकर देखा वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। उसका एक पैर गायब था। सूचना पर सीओ टूंडला संजय वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी अनिल कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की जेब में एक मोबाइल मिलने पर उसकी शिनाख्त हमीरपुर के ग्राम सिंदूरी निवासी रामस्वरूप (55) के रूप में की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रामस्वरूप आगरा राज्य सेतु निगम में तैनात थे। पुलिस ने मोबाइल से मृतक के बेटे को घटना की सूचना दे दी। सीओ टूंडला संजय वर्मा ने कहा असन के समीप मिला शव राज्य सेतु निगम के कर्मचारी का है। ये आशंका है कि उसकी कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। परिवारीजनों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed