फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पुलिस पर मारपीट और लूट का आरोप

पुलिस पर मारपीट और लूट का आरोप

Wed, 30 May 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर मारपीट और लूट का  आरोप
मैनपुरी- कटरा समान। किशनी थाना क्षेत्र के रैचंदा गांव में मंगलवार रात करीब 12 बजे पुलिस ने एक घर में दबिश दी। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। वहीं, इंस्पेक्टर ने आरोपों को निराधार बताया है। थाना किशनी क्षेत्र के गांव रैचंदा निवासी जहान सिंह के छोटे पुत्र विवेक की पत्नी प्रियंका की 18 दिसंबर 2017 को संदिग्ध परिस्थिति मेें मौत हो गई थी। ससुरालीजनों की ओर से जहर खाकर खुदकुशी करने का मामला दर्शाया था। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामला न्यायालय में पहुंचा, करीब चार माह पूर्व दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया था। उक्त मामले को लेकर मंगलवार की रात करीब 12 बजे पुलिस पड़ोसी की छत का सहारा लेकर जहान सिंह के घर में दबिश दी। पीड़ित के अनुसार उस वक्त जहान सिंह व पत्नी तिलकश्री, बड़ी बहू रीतू छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने सो रहे जहान सिंह को पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब परिजन जागे तो पुत्रवधू व अन्य परिजनों के साथ भी पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर जब आस पड़ोसी जागे तो पुलिस बगैर कार्रवाई ही उल्टे पैर वहां से निकल गई। जहान सिंह व परिजनों का आरोप है कि पुलिस घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही नकदी और जेवर भी लूट ले गए। वहीं जाते समय पुलिस बहू को भी साथ ले गई। करीब एक किलोमीटर दूर उसे छोड़ दिया गया। वहीं इंस्पेक्टर किशनी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सीओ के आदेश थे कि दहेज हत्या के मामलों में आरोपियों के घर दबिश दी जाए। समझौता से संबंधित कोई भी दस्तावेज सीओ कार्यालय नहीं पहुंचे थे। लूटपाट व मारपीट के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed