{"_id":"5a82efff4f1c1ba4268ba192","slug":"141518530559-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग की घटना के बाद दो पक्षों में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग की घटना के बाद दो पक्षों में तनाव
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोलीबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेवर गांव रसूलाबाद में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों में फायरिंग की घटना के बाद से तनाव बरकरार है। मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मंगलवार सुबह दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है। उधर पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
गांव रसूलाबाद में ओमजी तिवारी और अमित पक्ष के बीच काफी समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को ओमजी तिवारी अपने साथियों के साथ अपनी दुकान पर एक शादी समारोह में जाने के लिए बैठे थे। आरोप है कि गांव के ही अमित, चंदन और गांव घूमसपुर के राघवेंद्र सिंह साथियों के साथ वहां आ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आने के बाद फायरिंग होने लगी थी। देर रात इस मामले में ओमजी तिवारी पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अमित सिंह, राघवेंद्र सिंह, चंदन सिंह व 5-6 अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की कोशिश, जानलेवा हमला, मारपीट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।
मंगलवार सुबह दूसरे पक्ष के मोहित दुबे की ओर से थाने में मारपीट व फायरिंग किए जाने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक श्यामसिंह पीलवान का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों में काफी समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पहले भी कई बार घटनाएं हुई और समझौते हुए हैं।