{"_id":"5a3013754f1c1bce408bc9e1","slug":"141513100149-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी से सहमी शिक्षिका ने स्कूल जाने से किया इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमकी से सहमी शिक्षिका ने स्कूल जाने से किया इंकार
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
teacher demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। सोमवार को बारात ठहराने से मना करने पर दबंगों की धमकी से डरी शिक्षिका ने विद्यालय में पढ़ाने से इंकार कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को दूसरे विद्यालय में समायोजित कर दिया है।
सोमवार को प्राथमिक विद्यालय हरचंदपुर में बिना अनुमति बारात ठहराई गयी थी जिसका प्रधानाध्यापक रीमा राठौर ने विरोध किया था। बाद में दबंगों ने शिक्षिका से अभद्रता करके जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी तहरीर शिक्षिका ने गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध थाने पर दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को शिक्षिका विद्यालय नहीं गई जिससे बच्चे गेट पर खड़े रहे। सूचना खंड शिक्षाधिकारी मनींद्र सिंह को दी। शिक्षिका ने बीआरसी केंद्र पर आकर दबंगों की धमकी से पढ़ाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
शिक्षिका के मना करने पर खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षिका रीमा राठौर को पृथ्वीपुर विद्यालय व पृथ्वीपुर से ज्योत्स्ना चौहान को हरचंदपुर विद्यालय पर समायोजित कर दिया है। उन्होंने शिक्षकों के साथ पहुंचकर दोपहर एक बजे स्कूल का ताला खुलवाया। खंड शिक्षाधिकारी कहना है कि शिक्षिका ने वहां पढ़ाने से इंकार कर दिया, शिक्षिका के साथ कोई अभद्रता न हो जाए जिसके चलते उसको वहां से हटा दिया गया है।
शिक्षिका रीमा राठौर को दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को बीआरसी केंद्र पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष वैभव यादव ने शिक्षिका के साथ हुई अभद्रता की निंदा की।
उन्होंने कहा कि घटना से जनपद के शिक्षकों में रोष व्याप्त है अगर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टर किशनी व खंड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर घटना पर अपनी आपत्ति दर्ज की।
इस मौके पर सुदीप पांडेय , श्याम सिंह, कौशल गुप्ता, प्रदीप कुमार, आशीष चौहान, हाकिम सिंह, जैनुल आब्दीन, हाशिम, आराधना दुबे सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।