फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला

अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 25 Sep 2017 12:09 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला
murder
मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव नगला मंगली में अधेड़ की बेरहमी से की गई पिटाई की चलते मौत हो गई। दो दिन पूर्व पड़ोसी के घर में गाय चली जाने के विवाद में नामजद आरोपियों ने लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


अधेड़ का उपचार घर पर ही चल रहा था। रविवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मारपीट कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला मंगली निवासी ओमशरन (45) की गाय 22 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे जोगराज के घर में घुस गई थी। इस बात को लेकर ओमशरन और जोगराज के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद जोगराज, जगदीश, बसंत और अनुराग ने ओमशरन को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच बचाव करने आई पत्नी वर्षा भी मारपीट में घायल हो गई थी। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया था। वहीं गंभीर रूप से घायल ओमशरन थाने नहीं जा सका था। उसका उपचार घर पर ही चल रहा था।

रविवार की दोपहर करीब एक बजे ओमशरन की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई नरेंद्र सिंह ने जोगराज, जगदीश, बसंत और अनुराग के विरुद्ध पीट पीट कर हत्या करने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक व नामजद आरोपियों के बीच पूर्व में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed