{"_id":"59bec1e04f1c1b24688b50b9","slug":"141505673696-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पेड़ से बांध कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पेड़ से बांध कर पीटा
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला/फिरोजाबाद। ठाकुर वीरी सिंह डिग्री कालेज में चल रही भागवत कथा के दौरान महिला के जंजीर तोड़ने के आरोपी युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। घटनाक्रम किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया है।
जय मां अंबे कमेटी द्वारा ठाकुर वीरी सिंह डिग्री कालेज में श्रीमद्भागवत कथा की शुरूआत 14 सितंबर से हुई थी। पहले दिन ही तेज हवा के कारण पंखे आदि गिरने के साथ भगदड़ मची थी। रविवार के दिन भागवत कथा पंडाल में भीड़ अधिक थी। कथा के श्रवण के दौरान ही एक महिला के गले से सोने की जंजीर किसी ने पार कर दी।
इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। कथा पांडाल में बैठे एक युवक को शक के आधार पर पकड़ लिया। इसकी सूचना डायल 100 को दे दी। सूचना देने के बाद कथा के पांडाल के करीब पेड़ से बांधकर खुद कानून हाथ में लिया और युवक की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान युवक बचाव को चीखता रहा।
विज्ञापन
लेकिन कोई बचाव को आगे नहीं आया। इस नजारा को देखकर हर कोई दंग रह गया। बताते हैं कि इस दौरान उसके कब्जे से जंजीर के साथ गाड़ी की चाभी मिली है।बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस थाने ले जाने के बजाय रास्ते में छोड़ दिया।
प्रभारी निरीक्षक टूंडला ने ऐसी कोई घटना संज्ञान में होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि किसी सिपाही एवं डायल 100 ने हरकत की है तो उसकी जांच करके कार्रवाई करेंगे।