{"_id":"49952973ed64ce1c4cc33377c2c1becb","slug":"14-years-later-returned-to-the-police-station-on-the-ring-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल बाद रिंग रोड पर लौटी पुलिस चौकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 साल बाद रिंग रोड पर लौटी पुलिस चौकी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हरीपर्वत क्षेत्र में रिंग रोड पर 14 साल बाद फिर से पुलिस चौकी की स्थापना की गई। इसके नवनिर्मित भवन का केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने लोकार्पण किया। इसके बाद इंस्पेक्टर को चाबी सौंपी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कालोनी में पुलिस चौकी स्थापित होने से आपराधिक घटनाएं रुकेंगी। लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत होगी।
पुलिस चौकी के भवन का निर्माण रिंग रोड आवासीय समिति ने कालोनी वासियों के सहयोग से कराया है। समिति अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि चौकी निर्माण के बाद लोगों में सुरक्षा, शांति और विश्वास का माहौल बना रहे, इसके लिए पुलिस कर्मियों को प्रयास करना होगा। पदाधिकारियों ने बताया कि सन 1982 में कालोनी में बवाल के दौरान आगजनी और लूटपाट की गई थी। तत्कालीन गृह मंत्री उत्तर प्रदेश ने रिंग रोड पुलिस चौकी की स्थापना कराई थी। यह एक भवन में संचालित थी। मगर, भवन स्वामी इसे खाली कराना चाहता था। इस पर कोर्ट में केस चला। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सन 2002 में भवन खाली कर दिया। चौकी को लंगड़े की चौकी पर सर्विस रोड पर शिफ्ट किया गया। गत वर्ष ही सराफ रिंकू बंसल से कालोनी में 1.62 करोड़ रुपये का सोना लूटा गया था। तब से ही कालोनीवासी पुलिस चौकी को फिर से क्षेत्र में ही स्थापित करने की मांग कर रहे थे। तत्कालीन एसएसपी ने इसे हरी झंडी दी थी। समिति संरक्षक डा. केके पूर्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप जिंदल, महामंत्री नरेश चुघ, संजय अग्रवाल, अनिल गुप्ता, निखिल अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, पार्षद धर्मवीर आदि मौजूद रहे।