फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गांव गोपालपुर में फायरिंग, युवक जख्मी

गांव गोपालपुर में फायरिंग, युवक जख्मी

Sat, 30 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
गांव गोपालपुर में फायरिंग, युवक जख्मी
फायरिंग
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर में शुक्रवार रात हुई फायरिंग में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उपचार के लिए सैफई रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी सोबरन सिंह शुक्रवार देर शाम आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप स्थित खेत पर पुत्र विजय कुमार और भतीजे अवनीश के साथ काम कर रहे थे। तभी रंजिश मान रहे अजेंद्र, रामब्रेश और सुनील वहां आ पहुंचे। गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सुनील ने फायरिंग कर दी। गोली लगने विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। गंभीर हालत में विजय को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित सोबरन की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed