फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आगरा के व्यवसायी के यहां डकैती की योजना बना रहे चार बदमाश गिरफ्तार

आगरा के व्यवसायी के यहां डकैती की योजना बना रहे चार बदमाश गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2017 12:41 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
आगरा के व्यवसायी के यहां डकैती की योजना बना रहे चार बदमाश गिरफ्तार
UP Police
फिरोजाबाद। आगरा के प्रमुख सीमेंट व्यापारी के कार चालक के साथ मिलकर डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को थाना दक्षिण पुलिस ने फुलबाड़ी के समीप से गिरफ्तार कर लिया। जबकि चालक भाग गया। उनके कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी, तीन तमंचा, आठ कारतूस व एक चाकू बरामद किया है। इनमें एक सेना का जवान शामिल है। वह कर्ज के चलते अपराधी बन बैठा। पुलिस ने चारों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि दक्षिण पुलिस को सूचना मिली कि आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी निवासी प्रमुख सीमेंट व्यवसायी संजय अग्रवाल के यहां डकैती डालने की योजना बदमाशों के द्वारा बनाई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद यादव उप निरीक्षक मानवेंद्र, प्रहलाद सिंह ने मुखबिर के बताए स्थान फतेहाबाद रोड फुलबाड़ी पर छापा मारा। वहां से चार बदमाश पकड़ लिए।
विज्ञापन


एक साथी मौका पाकर भाग गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जनपद मैनपुरी थाना करहल के गांव मिलिक निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र जगतराम सिंह, अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव डाटौली निवासी ओमवीर पुत्र निरंजन सिंह, बिरखू निवासी धर्मेंद्र गौतम पुत्र सुदामा प्रसाद और मथुरा के थाना सुरीर के चंदपुरा निवासी गोपाल उर्फ पप्पू गढ़रिया पुत्र गंगाप्रसाद बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा संजय अग्रवाल के यहां पूर्व में रहे चालक रामबाग निवासी रहीस ने डकैती की योजना बनाई थी। रहीस ने बदमाशों को सूचना दी कि संजय के घर 50 से 60 लाख रुपया आने वाला है। घर पर कम लोग ही रहेंगे। रहीस ने घर का फाटक खुलवाने की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed