{"_id":"5a2c197a4f1c1bbd208b5b58","slug":"121512839546-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके गई पत्नी को बुलाने के लिए रचा अपहरण का नाटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके गई पत्नी को बुलाने के लिए रचा अपहरण का नाटक
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
demo
बिछवां (मैनपुरी)। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई तो पति ने उसे वापस बुलाने के लिए अपने ही अपहरण का नाटक रच डाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस तलाश के लिए हाथ पांव मारती रही। युवक के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। कड़ाई से पूछताछ में युवक ने सारी सच्चाई पुलिस को बताई।
गांव सुन्नामई निवासी धीर सिंह की शादी थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी सोनी के साथ करीब छह माह पूर्व हुई थी। कुछ दिनों पूर्व किसी बात को लेकर पत्नी से अनबन हो गई इससे नाराज पत्नी मायके चली गई। कई बार धीर सिंह ने उसे बुलाया लेकिन पत्नी ने मना कर दिया।
शुक्रवार शाम करीब आठ बजे उसने फोन कर परिवारीजनों को सूचना दी कि उसका चार पांच लोगों ने अपहरण कर लिया है। उसे नहर के पास झाड़ियाें में बांधकर डाल गए हैं। अपहरण की सूचना ससुराल में फोन से भी दी गई। परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर धीर सिंह के अपहरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष आरके सिंह ने पुलिसबल के साथ तलाश शुरू की। धीर सिंह का मोबाइल भी स्विच आफ बता रहा था। कई घंटा तलाश करने के बाद पुलिस जब एक धान के खेत के समीप पहुंची तो वहां धीरसिंह लेटा हुआ मिला। पुलिस उसे थाने ले गई।
वहां पहले तो युवक ने अपहरण की कहानी सुनाई लेकिन जब पूछताछ की तो उसने सच्चाई बताई। धीरसिंह ने बताया कि कई बार बुलाने के बाद भी पत्नी वापस नहीं आ रही थी। जिस वजह से उसने अपहरण का नाटक रचा था। बाद में पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।