फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Tue, 17 Oct 2017 10:56 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
जांच करती पुल‌िस - फोटो : amar ujala
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव कांसेपुर में सोमवार रात खेत पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। सुबह चारपाई पर खून से लथपथ शव देखकर लोग सन्न रह गए। घटना का कारण जमीन की रंजिश बताया जा रहा है। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने बड़े भाई और उसके तीन बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी गई, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन



थाना बेवर क्षेत्र के गांव कांसेपुर निवासी सर्वेश यादव कथावाचक था। मां बाप से अलग रहने वाला भतीजा भोला भी उससे कथा वाचन सीख रहा था। सर्वेश का बडे़ भाई लंकुश यादव से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इससे लंकुश को अपने पुत्र भोला का सर्वेश के साथ रहना पसंद नहीं था।
विज्ञापन


इधर, सोमवार की रात सर्वेश उगाही पर लिए गए मक्का के खेत में रखवाली करने गया था। वहीं वह चारपाई डालकर सो रहा था। मंगलवार की सुबह जब पत्नी गीता एवं पुत्री विनीता खेत पर पहुंची तो चारपाई पर सर्वेश की खून से लथपथ लाश देखकर चीखने चिल्लाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीखें सुनकर आसपास के खेतों में रहे अन्य लोग भी दौड़े। हत्या की खबर लगते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी आ पहुंची। सीओ परमानंद पांडेय भी आए। मृतक की पुत्री ने ताऊ लंकुश यादव उनके पुत्र सुनील उर्फ टिल्लू, गिरिराज उर्फ सिंटू और ब्रजेश उर्फ नेकसा पर जमीन की रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। पुत्री की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में हत्या किए जाने का मामला सामने में आया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गांव कांसेपुर में कुल्हाड़ी से काट कर हत्या किए जाने के मामले में फोरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर मिले नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा। मृतक के सिर व गले में कुल्हाड़ी के गहरे निशान थे। वहीं पीठ पर भी किसी नुकीले हथियार के घोंपने का निशान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed