फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 tourists of Nepal got entered in Tajmahal on Indian ticket, ASI held

12 नेपाली सैलानियों की भारतीय टिकट थमाकर ताजमहल में ऐसे करा दी एंट्री, एएसआई ने पकड़ा

Tue, 14 Nov 2017 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 14 Nov 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
12 tourists of Nepal got entered in Tajmahal on Indian ticket, ASI held
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के 12 पर्यटकों को ताजमहल में भारतीय प्रवेश टिकट पर प्रवेश करा दिया गया। एएसआई कर्मचारियों को संदेह हुआ तो पहचान पत्र मांगने पर सभी के पास से नेपाल के पहचान पत्र निकले। सैलानियों को सीआईएसएफ के सुपुर्द किया गया तो नेपाली पर्यटकों ने बताया कि शिल्पग्राम में लपके ने उन्हें भारतीय टिकट थमा दिया, जबकि पैसे सार्क देशों के टिकट के लिए गए। इस संबंध में सैलानियों ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नेपाल से हनुमाया, यशोदा, देवकी, लक्ष्मी, सावित्री, खेम कुमारी, ईशान, बबीता, मीनू आदि पर्यटक ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। शाम को शिल्पग्राम पर उन्हें एक लपका मिला, जिसने खुद को गाइड बताकर टिकट खरीदा और उनसे सार्क देशों वाले 530 रुपये के टिकट के हिसाब से भुगतान लिया, लेकिन उन्हें थमा दिया 40 रुपये वाला भारतीय प्रवेश टिकट। 
विज्ञापन


सैलानी ताजमहल के पूर्वी गेट प्रवेश द्वार से टिकट स्कैन कराकर अंदर भी पहुंच गए, लेकिन रॉयल गेट पर संदेह के बाद एएसआई कर्मचारियों ने परिचय पत्र मांगा तो सभी के नेपाल का पर्यटक होने की जानकारी हुई। सीआईएसएफ ने पूछताछ की तो मामला खुल गया। सैलानियों के पकड़े जाने के बाद लपका फरार हो गया। पर्यटकों द्वारा दिए गए फोन नंबर पर लपके को बुलाया गया, लेकिन वह ताज आया ही नहीं। इस मामले में पर्यटकों ने शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुन: बिक्री और सार्क टिकटों के नाम पर खेल

12 tourists of Nepal got entered in Tajmahal on Indian ticket, ASI held
टिकटों के नाम पर खेल - फोटो : Amar Ujala
ताजमहल पर हर दिन लाखों रुपये के टिकट की पुन: बिक्री होती रही है। सार्क देशों के पर्यटकों के लिए 530 रुपये का प्रवेश टिकट है, जबकि भारतीय का टिकट 40 रुपये का है। सार्क देशों के सैलानियों को भारतीय बताकर प्रवेश कराने में ई-टिकट काउंटर कर्मचारियों की मिलीभगत है जो प्रवेश द्वार पर उन्हें बेरोकटोक जाने देते हैं। पिछले महीने ही ऐसे ही पुन: बिक्री के खेल का खुलासा हुआ था, लेकिन एएसआई अधिकारियों ने उस पर पर्दा डाल दिया। 

कल से पूर्वी गेट पर शुरू होगी टिकट खिड़की

12 tourists of Nepal got entered in Tajmahal on Indian ticket, ASI held
ताजमहल का पूर्वी गेट - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पूर्वी गेट पर उद्यान शाखा कार्यालय परिसर में नवनिर्मित प्रवेश टिकट खिड़की को बुधवार से शुरू करा दिया जाएगा। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम के मुताबिक महानिदेशक के निर्देश पर शिल्पग्राम स्थित टिकट खिड़की को उद्यान शाखा परिसर में स्थानांतरित कराया जा रहा है। 15 नवंबर से ताज के प्रवेश टिकट नए काउंटर से मिलने शुरू हो जाएगा। यहां टिकट के साथ पर्यटकों को लॉकर, शौचालय, स्वाइप मशीन आदि की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed