{"_id":"5b1d29b74f1c1bae6e8b74c5","slug":"11528637879-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित के खेत पर जबरिया कब्जा की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित के खेत पर जबरिया कब्जा की कोशिश
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बरनाहल। नगला महाराम में शनिवार की रात दबंगों ने एक दलित के खेत पर कब्जा करने के लिए मिट्टी डलवा दी। जब विरोध किया तो जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जेसीबी, ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। थाना क्षेत्र क गांव महाराम निवासी दलित बहादुर जाटव के खेत में जबरन कब्जा करने के लिए दबंगों ने जेसीबी और ट्रैक्टर से अवैध खनन करना शुरू कर दिया।
जानकारी होने के बाद खेत पर पहुंचे दलित ने जब कब्जे का विरोध किया तो दबंगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए जमीन पर कब्जा करना जारी रखा। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने एक जेसीबी और ट्रैक्टर को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने जेसीबी चालक सोनू, निवासी रठेरा थाना दन्नाहार, ट्रैक्टर चालक नंदकिशोर, विमलेश निवासी अटा थाना बरनाहल अनिल सिंह निवासी गांव रठेरा को लिखापढ़ी करने के बाद जेल भेजा है।