{"_id":"5a97e2724f1c1ba32a8ba1fe","slug":"11519903346-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की रिवाल्वर भी हुई बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की रिवाल्वर भी हुई बरामद
Updated Thu, 01 Mar 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के सरगना सिंटू यादव के कब्जे से पुलिस ने जनवरी 2017 में मोहल्ला राजा का बाग निवासी एक महिला के घर से चोरी की गई भाई की रिवाल्वर भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकडे़ गए चोरों ने अलीगढ़, टूंडला, इटावा फ्रेंड्स कालोनी, शिकोहाबाद आवास विकास, सिरसागंज, छिबरामऊ में भी चोरी की वारदात करने की बात स्वीकार की है। पकडे़ गए चोरों ने जनपद में करहल, भोगांव, घिरोर, कुरावली, सदर कोतवाली में चोरी की 10 से अधिक वारदातों को करने की बात भी कबूल की है।
मैनपुरी। पकडे़ गए चोरो ने कार्रवाई के दौरान भागे हुए साथियों के नाम भी बताए। चोरों ने बताया कि जानी उर्फ अनुज यादव निवासी गांव गडे़री और प्रवीन कुमार निवासी नवीन मंडी भाग गए। पुलिस अब भागे हुए आरोपियों की तलाश में तेजी के साथ जुटी है। वहीं नगरिया निवासी एक आरोपी की भी वारदातों में संलिप्तता है जिस पर हत्या का एक मामला भी दर्ज है।