फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, 17 घायल

ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, 17 घायल

Sun, 21 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने  से एक की मौत, 17  घायल
death - फोटो : Demo Pic
गंजडुंडवारा।/पटियाली। कादरगंज घाट से अंत्येष्टि कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली तरसी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं 17 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


राजा का रामपुर के गांव कैला निवासी हरी सिंह शाक्य पुत्र गजराज सिंह शाक्य की सास की रविवार को मौत हो गई थी। उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए परिवारीजन और अन्य ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कादरगंज गंगा घाट गए थे। अंत्येष्टि से लौटते समय ग्राम तरसी मोड़ के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के पलटते ही चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली में दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को पटियाली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन यहां नाथूराम की मौत हो गई। वहीं चालक कुलदीप, लीलाधर, रामऔतार, नंदलाल, धीरज, धनपाल, मथुरा प्रसाद, प्रवेश, हरनाथ, विनेष, तेज सिंह, मनसाराम, अनार सिंह, शिशुपाल, नन्हे, हरीओम, विजेन्द्र सिंह घायल हो गए। जिसमें कुलदीप, रामऔतार, नंदलाल, धीरज, धनपाल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जडुडवारा नगला भवानी के निकट दूध के कैंटर से कुचलकर मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रिंस (3) निवासी नगला भवानी गांव के बाहर खेल रहा था। तभी गांव से दूध लेकर निकल रहे कैंटर ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और कैंटर चालक को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed