{"_id":"59b6d2b24f1c1b32698b45d4","slug":"11505153714-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन के नाम पर ठगी करने वाले दो युवक दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन के नाम पर ठगी करने वाले दो युवक दबोचे
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद(शिकोहाबाद)। फोन पर लोन और अन्य प्रलोभन देकर ठगी करने वाले दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मक्खनपुर के गांव जहांगीरपुर गैलरई निवासी बबलू वाल्मीकि ने गांव के ही लोगों के कहने पर एक युवक से लोन कराया। लोन कराने वाले व्यक्ति ने बबलू से लोन कराने के लिए 13 हजार रुपये ले लिए। एक महीना बीत जाने पर लोन नहीं हुआ तो बबलू ने उससे पूछताछ की।
व्यक्ति ने उससे पांच हजार रुपये और मांगे। जब इस संबंध में बबलू ने अन्य लोगों से जानकारी ली, तो उसे यह पूरा मामला ठगी का बताया गया। इसके बाद बबलू ने युवक को पकड़ने के लिए और रुपये देने की बात कहकर बुलाया।
विज्ञापन
युवक ने खुद न आकर अपने दो गुर्गे रुपये लेने के लिए भेज दिए। जैसे ही दोनों युवक बताए स्थान पर पहुंचे तो बबलू ने अपने साथियों के साथ दोनों को दबोच लिया।
आरोप है कि मौके पर तीसरा युवक भी था जो तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। इसके बाद लोग दोनों को पकड़कर जसलई रोड पर लाए और यहां उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने पीड़ित बबलू से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएसआई ने बताया मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।