{"_id":"598f476b4f1c1b87458b4b43","slug":"11502562155-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से दुष्कर्म-कुकर्म, तेजाब से भी जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम से दुष्कर्म-कुकर्म, तेजाब से भी जलाया
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
child rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पुलिस लाइन परिसर में आरआई के आवास के पीछे ही मासूम बालिका की हत्या से पूर्व उसके साथ दुष्कर्म, कुकर्म किया गया। कातिलों ने उसे तेजाब से भी जलाया। ईंट से चेहरा कुचलने के साथ उसका गला भी रेता गया था।
दिल दहलाने वाली वारदात करने वालों को पुलिस 36 घंटे बाद भी दबोच नहीं सकी है। हालांकि पुलिस ने करीब 30 संदिग्धों को हिरासत में ले रखा है। वहीं पुलिस लाइन परिसर का घटनास्थल भी पुलिस के लिए एक पहेली बना है।
कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम के साथ पुलिस लाइन परिसर में ही दरिंदगी का खेल खेला जाता रहा।
पर, पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। एक कालोनी से स्कूल गई छह वर्षीय बच्ची स्कूल से वापस लौटते समय अचानक गायब हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिसकर्मी भी औपचारिकता निभाकर लौट गए। वहीं शुक्रवार शाम बच्ची का शव पुलिस लाइन परिसर में आरआई आवास के पीछे खेत में मिला।
विज्ञापन
बालिका के साथ दुष्कर्म, कुकर्म, गला रेत कर हत्या की गई थी। वहीं उसकी जांघ पर तेजाब भी डाला गया था। चिकित्सक की मानें तो चेहरे को ईंट जैसी किसी वस्तु से कुचला गया है। बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या पुलिस लाइन परिसर के बाहर हुई या अंदर। यह अभी पुलिस के लिए पहेली है।
इसे सुलझाने के नाम पर भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है। अब तक करीब 30 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पर, आरोपी के गिरेबान तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं। वहीं पुलिस लाइन परिसर में शव मिलने के बाद जहां चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं लोगों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
पुलिस जहां घटना को कहीं और होने की बात कह रही है। वहीं आसपास के लोग में कुछ और ही चर्चाएं हैं।
देखें तो बच्ची जिस स्कूल में पढ़ती थी वहीं के अध्यापक ने ही बताया कि बालिका स्कूल से दोपहर में नानी के घर खाना खाने गई थी। वहीं स्कूल के बच्चों के मुताबिक छुट्टी होने के बाद वह पहले तो कालोनी से बाहर कुछ दूर तक गई। फिर पैदल ही अन्य बच्चों के साथ पुलिस लाइन परिसर की ओर जाती दिखी थी।
उधर, घटना के बाद डॉग स्क्वायड भी उक्त स्थान से कुछ दूरी पर ही पहुंचा था। सूत्रों की मानें तो वहां से एक टाफी का रैपर भी मिला है, जो टाफी बच्ची ने दुकान से खरीदी थी। इसके आगे की जांच पुलिस गोपनीयता के आधार पर कर रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ तो कर रही है।
मगर अभी तक किसी भी पुलिसकर्मी से पूछताछ नहीं की गई। जब शव पुलिस लाइन के अंदर मिला है तो हो सकता है कि घटना में कोई पुलिसकर्मी ही शामिल हो।