{"_id":"5ad2043a4f1c1b9f098b47e2","slug":"111523713082-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जा करने को कोठरी तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन पर कब्जा करने को कोठरी तोड़ी
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी-कुरावली। जमीन पर कब्जा करने के लिए कुछ लोग कोठरी तोड़कर ईंटें ट्रैक्टर में भरकर ले गए। विरोध करने पर पीड़ित के साथ गाली-गलौज की। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को ही पकड़कर थाना ले गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और हंगामा किया। शनिवार की सुबह पीड़ित को पुलिस ने छोड़ दिया।
कुरावली क्षेत्र के गांव चंदाई निवासी जमादार सिंह ने लगभग तीस साल पहले जमीन का पट्टा कराया था। इस पर जमादार सिंह का नलकूप, कोठरी सहित इंडियन मार्का हैंडपंप लगा हुआ है। इस जमीन पर कब्जे को लेकर बलरामपुर के रहने वाले कुछ लोग शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और जमीन पर बनी कोठरी को ढहा दिया और उसकी ईंटें ट्रैक्टर में भरकर ले गए।
जमादार सिंह ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज करके पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को पकड़कर थाने ले गई। जानकारी होने पर एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे पीड़ित जमादार सिंह की पुत्री प्रीती, पूजा को साथ लेकर थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता कराने के बाद जमादार को छोड़ दिया। सीओ कुरावली सुरेश बाबू का कहना है उनकी जानकारी में मामला नहीं है। जांच कराने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।