फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गांव से पलायन कर भूख हड़ताल पर बैठा पीड़ित

गांव से पलायन कर भूख हड़ताल पर बैठा पीड़ित

Wed, 20 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
गांव से पलायन कर भूख हड़ताल पर बैठा पीड़ित
दहशत में परिवार
मैनपुरी। दबंगों के खौफ के कारण किशनी क्षेत्र में रहने वाला एक गरीब परिवार गांव से पलायन कर कलक्ट्रेट स्थिति तिकोनिया पार्क में बच्चों सहित भूख हड़ताल पर बैठ गया। प्रधानपति ने पैतृक जमीन पर हुआ निर्माण ढहा दिया। थाने में शिकायत की तो असलाह लेकर घर में घुसकर मारपीट की गई। महिलाओं से दुर्व्यवहार भी किया गया। दहशत में आए परिवार का कहना है कि न्याय नहीं मिलता तो परिवार तिकोनिया पार्क में भूखे रहकर जान दे देगा।
विज्ञापन



भोगांव में दबंग की दहशत से पलायन कर चुके गरीब परिवार का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था। इधर, किशनी के एक गांव में प्रधानपति की दबंगई के कारण गरीब परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर हो गया। गांव के ही आरोपियों ने पीड़ित की पैतृक जमीन पर हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


दबंगई के बल पर पुलिस से मिलीभगत कर पीड़ित पक्ष के ही दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इसके बाद गरीब की भूमि पर दबंगों ने प्रधानपति के सहयोग से कब्जा जमा लिया। इसकी शिकायत जब पीड़ित ने अधिकारियों से की। आरोप है कि इसके बाद मंगलवार के दिन प्रधानपति असलाह लेकर साथियों के साथ घर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने किसी तरह घर में कैद होकर जान बचाई। धमकी मिलने के बाद दहशत में आया परिवार गांव छोड़कर कलेक्ट्रेट स्थिति तिकोनिया पार्क में धरना पर बैठ गया। आरोप लगाया कि मारपीट के साथ ही महिला के साथ छेड़खानी भी की गई। पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

पीड़ित परिवार ने दो बच्चों के साथ भूख हड़ताल करते हुए एलान किया है। कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह तिकोनिया पार्क में परिवार के साथ भूखे रहकर जान दे देंगे।


एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आगरा में आवश्यक बैठक में भाग लेने आया हूं। परिवार की क्या समस्या है। इसके बारे में थाना पुलिस को जानकारी लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed