फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegation of demanding 4.50 lakh for admission to PGI.

Chandigarh News: पीजीआई में भर्ती के नाम पर 4.50 लाख मांगने का आरोप

Fri, 04 Sep 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Allegation of demanding 4.50 lakh for admission to PGI.

विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में भर्ती दिलाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। संस्थान के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) ऑफिस ने मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने पीजीआई के विभिन्न केंद्रों में भर्ती करवाने के नाम पर रकम मांगी।
एमएस ऑफिस की ओर से 2 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार, कांगड़ा जिले के देवलाडू गांव निवासी सलोचना देवी ने 21 और 22 अगस्त को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक, कुछ लोगों ने उनसे और अन्य लोगों से संपर्क कर एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर और एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर में भर्ती दिलाने के नाम पर बड़ी रकम मांगी।
विज्ञापन

चार लोगों के नाम और मोबाइल नंबर दिए
शिकायत में अनिल, गुरप्रीत, सिकंदर और पंकज के नाम और मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। हालांकि, इन लोगों पर लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एमएस ऑफिस ने शिकायत की प्रतियां और शिकायतकर्ता के पहचान पत्र की कॉपी नेहरू अस्पताल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी को भेजी है। पत्र में पुलिस अधिकारियों के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट जल्द कार्यालय में जमा कराने को कहा गया है। पत्र के अनुसार, यह कार्रवाई पीजीआई निदेशक की मंजूरी के बाद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed