फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime with females

विवाहिता की मौत

Thu, 12 Dec 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime with females
अजीतगंज। गांव शाहजहांपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव बहोरा निवासी विनोद कुमार ने 22 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी विमलेश कुमार के साथ की थी। बुधवार की रात लक्ष्मी का शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन पुत्री को अतिरिक्त दहेज में तीन लाख की मांग करते थे। लक्ष्मी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बुधवार की रात पति, सास कांती, जेठ कमलेश, जेठानी रूबी, ननद बिट्टो ने मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही सास को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पति व ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जगदत्त सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विवहिता को घर से निकाला
गांव महरमई निवासी महिला ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। कुंती देवी ने थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि 27 नवंबर 2018 को उसकी शादी मिर्जापुर हाथरस निवासी जय कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुरालीजन दहेज में भैंस की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न करने पर उसे मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव खिरनाकलां निवासी एक विवाहिता ने घर में कहासुनी होने के बाद खुदकुशी कर ली। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। समझौता के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव खिरनाकलां निवासी राजवीर सिंह के पुत्र जसवीर सिंह की शादी वर्ष 2012 में जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र निवासी प्रियंका उर्फ नीरज के साथ हुई थी। प्रियंका के तीन बच्चे भी थे। बुधवार की रात किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई। गुस्से में प्रियंका कमरे में चली गई और साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed