फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

कानपुर रेलखंड पर ट्रेन में बिना टिकट पुलिसकर्मी ने टीटीई को हड़काया

Sun, 17 Jan 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
टूंडला (फिरोजाबाद)। ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहे पुलिसकर्मी ने टीटीई पर जमकर खाकी का रौब जमाया। टिकट मांगने पर न सिर्फ टीटीई को हड़काया बल्कि बिना जुर्माना दिए कानपुर में उतर गया। ट्विटर पर वीडियो वायरल होने के बाद रेल अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से 02948 स्पेशल अजीमाबाद एक्सप्रेस में टूंडला हेड क्वार्टर के टीटीई चंद्रभान सिंह ड्यूटी कर रहे थे। जब यात्रियों की टिकट चेक करते हुए वह वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच में पहुंचे तो वहां पर एक पुलिसकर्मी बैठा हुआ था। आरोप है कि जब टीटीई ने पुलिसकर्मी से उसका टिकट मांगा तो पुलिसकर्मी ने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

इतना ही टीटीई को हड़काते हुए जेल भेजने की धमकी दे डाली। इसको लेकर टीटीई व पुलिसकर्मी में जमकर विवाद हुआ। कानपुर पहुंचने पर पुलिसकर्मी बिना जुर्माना दिए ट्रेन से उतरकर गया। मामले में टीटीई चन्द्रभान सिंह ने कानपुर आरपीएफ एवं जीआरपी को मीमो दिया है। इस बीच किसी यात्री ने वीडियो बनाते हुए ट्विटर पर वायरल कर दिया। रेल अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed