फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

भगवान चित्रगुप्त का मजाक उड़ाने पर कायस्थ समाज ने जताया रोष

Tue, 31 Mar 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime
टूंडला (फिरोजाबाद)। टूंडली के हटीले हनुमान मंदिर पर मंगलवार को कायस्थ समाज की सोशल डिस्टेंसिंग के तहत एक आवश्यक बैठक हुई। इसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा द्वारा अपने कॉमेडी शो में कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्रीचित्रगुप्त का मजाक उड़ाए जाने पर रोष प्रकट किया गया। आदर्श श्रीचित्रगुप्त सामाजिक संगठन के मंडल प्रभारी दीपेश श्रीवास्तव ने कहा कि हॉस्य कलाकार कपिल शर्मा ने अपने शो में भगवान श्रीचित्रगुप्त का मजाक उड़ाकर समाज का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें मांफी मांगनी होगी।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज अपने अराध्य का अपमान किसी कीमत पर सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यदि कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो लॉकडाउन के बाद उनके विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कायस्थ समाज से उनके सभी एपीसोड का बहिष्कार करने की बात कही गई। बैठक में ललित श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, सार्थक श्रीवास्तव, माधव श्रीवास्तव, राममोहन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, मयंक सक्सेना, राघव श्रीवास्तव, देवांश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed