फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

शराब के लिए पैसे न देने पर पिता को मारा चाकू

Tue, 29 Oct 2019 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
crime
टूंडला (फिरोजाबाद)। शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पुत्र ने पिता की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया और बाद में स्वयं के गले पर भी चाकू चला लिया। घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। लाइनपार क्षेत्र के अहाता शोभाराम निवासी राजवीर सिंह का पुत्र लेखराज नशे का आदी है। कई दिनों के बाद भैया दौज के दिन लेखराज अपने घर आया और पिता से शराब के लिए रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन

पिता ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो वह अपना आपा खो बैठा तथा पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पिता के शोर पर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों को आता देखकर लेखराज ने स्वयं के गले पर भी चाकू से प्रहार कर लिया। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामला पिता-पुत्र के बीच का है। संभवत: इसके चलते कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed