फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, sujaanpur

दीवार ढही, मलबे में दबकर नातिन की मौत, बाबा गंभीर

Sat, 29 Jun 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime, sujaanpur
कासगंज सहावर के गांव सुजानपुर में दीवार गिरने से मौत का शिकार मासूम साक्षी का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
सहावर (कासगंज)। क्षेत्र के गांव सुजानपुर में मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर नातिन की मौत हो गई, जबकि बाबा गंभीर रूप से घायल हो गया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

गांव सुजानपुर निवासी दिवाकर लाल (55) अपनी नातिन साक्षी (3) पुत्री शिव सिंह के साथ घर के आंगन में बैठे हुए थे। शनिवार की सुबह मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में बाबा और नातिन दब गए। दीवार गिरने और बाबा व नातिन की चीखें सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर बचाव के लिए दौड़ पड़े। मलबा हटाकर बाबा और नातिन को बाहर निकाला। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाबा गंभीर रूप से घायल हैं। घायल को अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सहावर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया। तहसीलदार मनोज प्रकाश राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

मलबे में दबी चीख, घर में कोहराम
साक्षी की बड़ी बहन नंदनी है। वह अपनी छोटी बहन साक्षी के साथ घर के आंगन में दिनभर खेलती थी। साक्षी आंगन में किलकारी थी। लेकिन घटना के बाद आंगन की यह किलकारी मलबे में दब गई, घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। क्षति के आकलन के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देश दे दिए हैं।

मनोज प्रकाश, तहसीलदार।
दीवार गिरने से युवक घायल, रेफर
ढोलना क्षेत्र में ग्राम नगला चंदन में दीवार गिरने से युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे का शिकार विनोद कुमार (37) पुत्र थान सिंह हुआ। जब वह घर पर था, तभी अचानक मकान की दीवार भर भराकर गिर गई। मलबे में दबने से वह गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed