{"_id":"5df5259d8ebc3e88053785c4","slug":"crime-shohde-mainpuri-news-agr4200826198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों के खौफ से स्कूल नहीं गई छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों के खौफ से स्कूल नहीं गई छात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। शोहदों के खौफ के चलते छात्रा स्कूल नहीं गई। परिजनों का आरोप है कि शोहदों ने छेड़छाड़ करने के साथ ही छात्रा की फोटो और वीडियो भी बना लिए। दहशत में आए परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। हालांकि पुलिस तहरीर की मना कर रही है।
थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति गांव के पास ही झोपड़ी डालकर परिवार के साथ गुजर बसर करता है। उनकी पुत्री कस्बा स्थित एक इंटर कालेज में 10वीं की छात्रा है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम छात्रा गांव में बने मकान से पिता के लिए जैकेट लेने के लिए जा रही थी। तभी गांव के ही नामजद युवकों ने रास्ता रोक लिया। छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे। साथी युवक ने छात्रा की फोटो और वीडियो भी बना लिए। विरोध करने पर नामजद युवकों ने छात्रा के साथ मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर जब आसपास के लोग जमा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शोहदों की इस हरकत के बाद छात्रा दहशत में आ गई। शनिवार को वह स्कूल भी नहीं गई। पूरा परिवार दबंग युवकों के चलते दहशत में है। थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इस तरह की कोई शिकायत थाने में नहीं दी गई है। इसके संबंध में उन्हें कोई जानकारी नही है।
रिषी कुमार, इंस्पेक्टर बरनाहल
शोहदों ने घर में घुसकर की थी किशोरी की हत्या
मैनपुरी। जिले में शोहदों के हौसले बुलंद हैं। वह राह चलती छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं। पहले भी कई छात्राएं शोहदों के खौफ से खुद को घर में कैद कर चुकी हैं। हाल ही में घिरोर थाने में शोहदों के खिलाफ किशोरी की हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
घिरोर थाने के एक गांव में शोहदों किशोरी को परेशान करते रहे। राह चलते उसके साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं पांच दिसंबर की सुबह चार युवकों ने घर में घुसकर किशोरी की हत्या तक कर दी। घिरोर थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले पुरानी मैनपुरी क्षेत्र की एक छात्रा ने शोहदों के डर से स्कूल जाना बंद कर दिया। पिता ने एसपी से गुहार लगाई तब जाकर पुलिस सक्रिय हुई। भोगांव क्षेत्र की भी एक छात्रा ने सोहदों के डर से पढ़ाई छोड़ दी थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद छात्रा ने स्कूल जाना शुरू किया।
पुलिस से करें शिकायत
शोहदों छात्राओं को अगर परेशान करते हैं तो छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। छात्राएं महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करके शिकायेत दर्ज करा सकती हैं। पीड़ित छात्रा की पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही छात्राएं 112 पर भी कॉल कर सकती हैं।