फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime news,kasganj news,crime news kasganj,MURDER NEWS

संदीप परिस्थितियों में युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Thu, 17 Jun 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime news,kasganj news,crime news kasganj,MURDER NEWS
कासगंज। शहर के मुहल्ला खेड़िया गली मनोटा में बुधवार की देर रात बिलराम के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहले तो परिजन मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे, लेकिन पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

घटना बुधवार की रात लगभग 11 बजे की है। कस्बा बिलराम निवासी भूरा (33)पुत्र मोहम्मद उमर भोला मुहल्ला खेड़िया गली मनोटा में आया था। पुलिस के मुताबिक इसी मुहल्ले के कुछ लोग उसे मिशन अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों का आरोप था कि कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी है, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही। परिजन कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमे के लिए पुलिस पर दबाव बनाते रहे। आरोप के मद्देनजर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है, हालांकि दोपहर बाद तक परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तैयारी नहीं दी। जिससे कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ है। युवक की मौत के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

युवक की मौत के कारण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। परिवार के लोगों ने कोई तहरीर अभी तक नहीं दी है। - आरके तिवारी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed