फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime news,crime in kasganaj,SP kasganj,kasganj kotwali,asp Aditya prakash

शांति व्यवस्था भंग करने और मारपीट करने के 13 आरोपी कोतवाली पुलिस ने किए गिरफ्तार

Mon, 26 Jul 2021 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime news,crime in kasganaj,SP kasganj,kasganj kotwali,asp Aditya prakash
कासगंज पुलिस द्वारा अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किए गए विवाद करने के आरोपी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कासगंज पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर विवाद की स्थिति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को शांति भंग की धाराओं में न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा को जानकारी मिली कि शहर के पाल नगर इलाके में कुछ लोग विवाद कर रहे हैं। इसके अलावा गली मनोटा, क्षेत्र के गांव नगला हीरा में कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे हैं। इस पर पुलिस की अलग-अलग टीमें भेजी गईं। पुलिस ने विवादों के इन स्थानों से 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जिनमें फाते, अफजल निवासी अहरोली, तनुज निवासी पाल नगर, संजू, तूफान, प्रदीप निवासीगण लवकुश नगर, सुरेशचंद्र निवासी साहब वाला पेंच मनोटा, रूपेंद्र निवासी मानोटा, विजय,नरेंद्र निवासी गांव नगला हीरा शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर यह लोग विवाद के हालात पैदा कर रहे थे। उनको शांति भंग की धाराओं में पाबंद किया गया है और इनके चालान कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed