{"_id":"5dc44b7d8ebc3e5b4507ed4c","slug":"crime-marghshri-mainpuri-news-agr4141817153","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गई वृद्धा को सांड़ ने पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर गई वृद्धा को सांड़ ने पटककर मार डाला
विज्ञापन
07एमएनपी-10-मृतका मार्गश्री का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव । गांव रामनगर में गुरुवार की सुबह खेत पर शौच के लिए गई वृद्धा पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी वीर सहाय की 58 वर्षीय पत्नी मार्गश्री गुरुवार की सुबह करीब छह बजे खेत पर शौच के लिए गईं थीं। तभी उन पर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे एक सांड़ ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले ने वृद्धा को भागने का कोई मौका नहीं दिया। हमलावर सांड़ ने वृद्धा को कई बार उठा उठा कर पटका। इससे मौके पर ही मौत हो गई। खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण लाठी डंडा व फावड़ा लेकर घटनास्थल पहुंचे और सांड़ को भगाकर वृद्धा को उठाया। परिजनों को सूचना दी। परिजन वृद्धा को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लेखपाल प्रदीप सक्सेना ने रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी।
बचकर नहीं निकल सकीं मार्गश्री
खेत पर हुए सांड़ के हमले के दौरान एक बार तो मार्गश्री ने हिम्मत जुटाकर भागने की कोशिश की। लेकिन इस बीच उनकी साड़ी का पल्लू सांड़ के सींग में फंस गया। इसके बाद वह कुछ भी नहीं कर सकीं। दो तीन बार जमीन पर पटक लगने के बाद मार्गश्री की आवाज भी गले में घुटकर रह गई।
विज्ञापन
सांड़ के हमले में अब तक हुई मौतें
जिले में खुले में घूम रहे पशुओं का आतंक कम नहीं हो रहा है। शहर की सड़कों के साथ ही हाईवे पर गोवंश हादसों का कारण बन रहे हैं। एक वर्ष में जिले में 12 लोगों की मौत सांड़ के हमले में हो चुकी है। हाल ही में 31 अक्तूबर की रात औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला नया 45 वर्षीय किसान जुगेंद्र सिंह की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।