{"_id":"6001ccec8ebc3e2f8110853f","slug":"crime-mainpuri-news-agr476569710","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। गांव नगला खुमानी में नाली से कूड़ा निकालने के विवाद में भतीजे की भाला मारकर हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त भाला भी बरामद कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला खुमानी में 13 जनवरी की शाम करीब पांच बजे जयपाल राजपूत का नाली का कूड़ा निकालने पर भतीजों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपी ने भतीजे अरविंद व सुरेश की पीठ में भाला मारकर घायल कर दिया था। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज सैफई ले जाया गया गया।
वहां 25 वर्षीय सुरेश की मौत हो गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने आरोपी जयपाल को नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त भाले को गांव के एक बाग से बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।