फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

दर्द की दवा न देने पर फार्मासिस्ट को पीटा

Tue, 01 Sep 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
crime
बेवर। गांव गढ़िया छिनकौरा स्थित न्यू पीएचसी को पहुंचे एक व्यक्ति ने जब दर्द की दवा मांगी तो फार्मासिस्ट ने मना कर दिया। इसी बात से गुस्साए युवक ने साथियों के साथ फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी। घायल कर्मचारी ने मेडिकल कराया। पीड़ित ने मंगलवार को थाने में नामजद लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ी निवासी विजय कुमार गढ़िया छिनकौरा स्थित न्यू पीएचसी पर फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह ड्यूटी पर थे। तभी कस्बा निवासी कुछ लोग सीएचसी पर पहुंचे। एक युवक ने फार्मासिस्ट से दर्द होने की बात कहते हुए दवा देने के लिए कहा।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट ने चोट पर लगाने वाला मरहम न होने की बात कहते हुए मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज व्यक्ति लोगों ने फार्मासिस्ट को गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। फार्मासिस्ट ने रजिस्टर आदि फाड़ने का आरोप भी लगाया है। कहा कि नामजद लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। फार्मासिस्ट की ओर से मंगलवार को थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed