{"_id":"5f26b9908ebc3e9fac4200cc","slug":"crime-mainpuri-news-agr453147240","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
विज्ञापन
मैनपुुरी। शहर के आवास विकास कॉलोनी में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन घर में ताला लगाकर भाग गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव को कब्जे में ले लिया। मायके पक्ष की ओर से पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।
कन्नौज के थाना सौंरिख क्षेत्र के गांव भटपुरी निवासी सौदान सिंह ने 25 वर्षीय पुत्री सोनाली यादव की शादी 28 अप्रैल 2015 को शहर के आवास विकास कॉलोनी गली नंबर-एक निवासी सुदेश उर्फ बॉबी यादव के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज को लेकर पति बॉबी, सास सत्यवती, ननद अंकिता, ननदोई और चचिया ससुर इंद्रपाल शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। इस बीच सोनाली ने एक पुत्र को भी जन्म दिया।
इसके बाद भी ससुरालीजनों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। शनिवार को ससुरालीजन घर में ताला लगाकर कहीं चले गए। इस बीच किसी ने फोन कर सौदान सिंह को बेटी की हत्या किए जाने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद रात करीब 9:30 बजे वह लोग आवास विकास स्थित बेटी के घर पहुंचे। वहां घर के बाहर ताला लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ताला तोड़कर जब अंदर प्रवेश किया तो कमरे में सोनाली का शव पड़ा हुआ था। मृतका के पिता की ओर से पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह हो चुकी थी सोनाली की मौत
कॉलोनी के लोग दबी जुबान से बता रहे हैं कि शनिवार की सुबह ही बॉबी व अन्य परिजन कहीं चले गए थे। किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कुछ देर बाद घर में ताला लगाया गया था। कॉलोनी के लोगों की बात पर यकीन किया जाए तो सोनाली की मौत सुबह ही हो चुकी थी। शाम के समय किसी ने फोन पर मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी।
- मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश मेें पुलिस दबिश दे रही है। - भानू प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली।