{"_id":"5f2300248ebc3e63731415fd","slug":"crime-mainpuri-news-agr452708835","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजनी में विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजनी में विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव अंजनी में बृहस्पतिवार की शाम एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला।सुल्तानगंज में एक 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी सुनील कुमार की पत्नी निशा का शव बृहस्पतिवार की शाम घर के कमरे मे फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुरालीजन वहां से भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।
वहीं दूसरी घटना गांव सुल्तानगंज में हुई। यहां आशाराम की 14 वर्षीय पुत्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार रागिनी ने खुदकुशी की है, लेकिन वह कारण नहीं बता सके। पुलिस अभी दोनों ही घटनाओं को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद ही तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।