{"_id":"5f1c6a278ebc3e636d3acc98","slug":"crime-mainpuri-news-agr451928713","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनी पुलिस ने बोलेरो से बरामद की मिलावटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनी पुलिस ने बोलेरो से बरामद की मिलावटी शराब
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शराब कोरोबारियों से पूछताछ करते एएसपी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पुलिस ने एक बोलेरो से मिलावटी शराब बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोग गिरफ्तार किए। आरोपियों ने बताया कि शराब ठेका संचालक की मिलीभगत से धंधा ठेका के नीचे बने गोदाम में संचालित हो रहा है। छापा मार कर पुलिस ने केमिकल, रेपर, होलोग्राम आदि बरामद किए। शनिवार को एएसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने किशनी थाना क्षेत्र के कटरा समान में चल रहे मिलावटी शराब के धंधा के खुलासे के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने गांव हरचंदपुर के पास एक बोलेरो को रोक कर तलाशी ली। गाड़ी से पुलिस को सात पेटी मिलावटी शराब, रेपर आदि बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी प्रदीप पुत्र जगपाल निवासी रामनगर और लालू यादव पुत्र शोभाराम निवासी गांव डांडेहार ने कि कटरा समान में शराब ठेका संचालक मुकेश गुप्ता के साथ मिलकर वह लोग धंधा करते हैं।
ठेका के नीचे बने गोदाम में केमिकल से शराब बनाकर बिक्री करते थे। सूचना पर पुलिस ने कटरा समान स्थित शराब ठेका के नीचे गोदाम में छापा मारा। वहां से पुलिस ने 22 पेटी मिलावटी शराब, 50 लीटर केमिकल, 7285 रेपर, 3380 ढक्कन, 180 खाली क्वार्टर आदि बरामद किया। कार्रवाई के दौरान मुकेश गुप्ता निवासी कटरा समान, पंकज , मोनू उर्फ पिंटू , विवेक निवासी गांव डांडेहार भाग गए। फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है। वहीं नामजदों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
बरामद शराब की कीमत 10 लाख
प्रेसवार्ता के दौरान सीओ भोगांव प्रयांक जैन ने बताया कि बरामद शराब, केमिकल आदि की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। शराब ठेका संचालक की मिलीभगत से धंधा चल रहा था। पुलिस जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।