{"_id":"5f132ee98ebc3e63be76287e","slug":"crime-mainpuri-news-agr4510208130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता व मासूम की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता व मासूम की हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर (मैनपुरी)। नगला फत्ते में ससुरालीजनों ने एक विवाहिता व मासूम को लापता कर दिया। भाई की ओर से बहन व भांजे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जनपद फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव पिडराव निवासी प्रेमवीर ने बहन विमला की शादी करीब छह वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव नगला फत्ते निवासी चंद्रशेखर के साथ की थी। शादी के करीब एक वर्ष बाद चंद्रशेखर की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई थी। इसके कुछ दिनों बाद ससुरालीजनों ने देवर इंद्रजीत से विमला की शादी कर दी थी।
चंद्रशेखर के एक पुत्र सत्यम, वहीं इंद्रजीत से पुत्री रिया व 11 माह का पुत्र आर्यन है। प्रेमवीर ने आरोप लगाया कि इंद्रजीत बहन के साथ आए दिन मारपीट करता। इसमें उसका सहयोग दिनेश, कर्मवीर, सास रेशमा देवी करते थे। उक्त लोगों ने अब बहन व 11 माह के भांजे की हत्या कर शव कहीं गायब कर दिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।